स्कूली बच्चों 18 जनवरी को अवकाश, आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए भी रहेगी छुट्टी

ग्वालियर – शीत लहर की वजह से सर्दी बढ़ने और बारिश की संभावना को ध्यान में रखकर जिले में केजी-नर्सरी से लेकर 8वी कक्षा तक के स्कूली बच्चों के लिए 18 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी के बच्चों के लिये भी छुट्टी रहेगी।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया आदेश स्कूल शिक्षा विभाग, आईसीएससी व सीबीएसई के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश में यह भी उल्लेख है कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत चलती रहेंगी। इसी तरह सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में भी के बच्चों के लिए भी सहित लहर को ध्यान में रखकर अवकाश रखा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र सिंह जादौन ने  बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में केवल बच्चों के लिए छुट्टी रहेगी। केवल पोषण आहार के लिए बच्चे आंगनबाड़ी केन्द्र आ सकेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आंगनवाड़ी की अन्य गतिविधियां यथावत संचालित करेंगीं। विभागीय परियोजना अधिकारी व समस्त पर्यवेक्षकों से इन निर्देशों का पालन कराने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *