एक्टर सैफअली खान का हमले का संदिग्ध पुलिस हिरासत में, सीसीटीवी में दिखाई दिया बांद्रा से दबोचा

हमलावर ने 1 करोड़ रूपये की डिमांड की
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अलीखान पर घर में घुसकर हमले के मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हमले के बाद संदिग्ध सीसीटीवी में बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास नजर आया था। उसे इसी इलाके से हिरासत में लिया गया है। संदिग्ध 15 जनवरी की रात 2.30 बजे सैफ के घर की 6वीं मंजिला से नीचे उतरता दिखा था। इस हमले में अभिनेता को गले, पीठ, हाथ और सिर सहित 6 जगह चाकू लगा था। लीलावती अस्पताल के सीसीओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है। जांच के लिये चाकू के हिस्से को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
अभिनेता पर उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया था। घटना मुंबई के खार स्थित गुरूशरण अपार्टमेंट के 12वें मंजिल पर बुधवार की देर रात लगभग 2.30 बजे हुई, इस हमले में अभिनेता सैफ के गले, पीठ, हाथ और सिर सहित 6 जगह चाकू लगा था। घायल सैफ को रात में ही लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकडा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है। अभिनेता के बांये हाथ पर 2 गहरे घाव थे। गर्दन पर भी गहरी चोट थी। इनकी प्लास्टिक सर्जरी की गयी है। अब उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
हमलावर ने नैनी से मांगे एक करोड़ रूपये-मेड
पुलिस ने बताया कि सैफ के घर से 3 हाउस मेड को पूछताछ के लिये पुलिस स्टेशन ले गयी। इस बीच हाउस मेड ने पुलिस को बताया कि उसे बाथरूम के पास अचानक कोई परछाई दिखाई दी तो उसे लगा कि करीना शायद अपने छोटे बेटे को देखने आई होगी। लेकिन उन्हें बाद में शक हुआ तो यह आगे गयी। अचानक एक व्यक्ति ने महिला के ऊपर अटैक कर दिया और धारदार हथियार दिखाते हुए चुप रहने के लिये कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *