पूर्व रजिस्टार केके अरोरा निवास पर ईडी का छापा, सौरभ शर्मा के करीबी हैं अरोरा, प्रॉपर्टी के कागजात तलाश रही हैं ईडी की टीम
ग्वालियर. मुरार स्थित सीपी कॉलोनी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। कार्यवाही पूर्व रजिस्टार केके अरोरा के निवास पर की जा रही है। केके अरोरा आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के जुड़े बताये जा रहे है। केके अरोरा पिछले 15 दिन से घर पर नहीं है। वह अपने बेटे के पास बेंगलुरू में है।
ईडी की टीम सुबह लगभग 5 बजे अरोरा के घर पहुंची। फिलहाल अधिकारी घर पर मिले दस्तावेजों की जांच कर रहे है। पूर्व रजिस्टार केके अरारा, विनय हासवानी के बिजनेस पार्टनर है। भोपाल में मेंडोरी स्थित विनय हासवानी के फार्म हाउस से ही 54 किलो सोना और 11 करोड कैश से लदी कार मिली थी। वह सौरभ शर्मा के मौसा, पूर्व डीएसपी मुनीष राजौरिया का दामाद है।
सौरभ शर्मा चेकपोस्ट पर दलालों तैनाती के आरोप है
परिवहन विभाग (आरटीओ) में कांस्टेबल रहे सौरभ शर्मा और उसके नजदीकियों पर नाकों पर तैनाती कराने के लिये दलाली के आरोप है। सौरभ ने महज 12 वर्षो की नौकरी में प्रदेशभर में करोड़ों का अवैध साम्राज्य खड़ा किया हुआ है।
वह आरटीओ से वीआर एस लेने से पहले ही रियल एस्टेट व्यापार से जुड़ गया था। मूलरूप से ग्वालियर के रहने वाले सौरभ के पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। चंद वर्ष की नौकरी में ही उसका रहन-सहन बदल गया था। इसकी शिकायत परिवहन विभाग समेत अन्य जांच एजेंसियों पर की जाने लगी तो सौरभ ने वीआरएस लेने का फेसला लिया और इसके बाद भोपाल के कई नामचीन बिल्डरों के साथ प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने लगा। सौरभी के ठिकानों में इनोवा कार से 54 किलो सोने के बिस्किट और 11 करोड़ रूपये नगद कैश बरामद किया।
