ग्वालियर में अब पड़ी सर्दी, सबसे सर्द रहा शहर, कोहरा इतना की दिनभर टपकी ओस

ग्वालियर. जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा की वजह से शहर में सर्दी प्रचंड हो गई है। दिनभर कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली। कोहरे से दिनभर ओस टपकती रही। प्रदेश में ग्वालियर का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा। सीवियर कोल्ड डे होने से लगा कि अब सर्दी पर्डी है। वहीं दूसरी ओर कोहरे के कारण रेल व सडक यातायात प्रभावित हो गया। द्रश्यता शून्य होने की वजह से सडकों पर गाडी की हेडलाइट ही नजर आ रही थी। वाहन रेंगते हुए चले। शहर में सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। इससे द्रश्यता शून्य रह। चंद दूरी के बाद कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। जैसे-जैसे दिन गुजार वैसे सर्दी का सितम बढ गया। सर्दी से राहत के लिए दिन में लोगों ने हीटर व अलाव जलाए। दिन व रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहा। इस कारण दिन व रात में एक जैसी सर्दी रही। दिन की सर्दी ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी। अधिकतम तापमान सामान्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
इस कारण बदला शहर का मौसम
जम्मू कश्मीर में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पंजाब व पाकिस्तान के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर चक्रवातीय घेरा विकसित है। क्षोभ मंडल में 287 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल रही है। चक्रवातीय घेरों की वजह से अरब सागर से नमी आ रही है। इससे शहर में कोहरा छा रहा और बारिश की संभावना बनी हुई है। धूप नहीं निकलने से सर्दी का सितम बढ़ा है। नया पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी को सक्रिय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *