Uncategorized

मौसम की सबसे ठण्डी रात पारा 6.0 डिग्री पर पहुंचा, 2 दिन में हो सकती वर्षा

ग्वालियर. शुक्रवार की रात इस सीजन की अभी तक की सबसे ठंडी रात रही ंहै। पहली बार इस मौसम में रात का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जिससे हाड़ कंपा देने वाली ठण्ड़ कहा जा रहा है।
हालाकि, शहर में कोहरा नहीं था। लेकिन हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा है। जिससे दृश्यता 200 से 300 मीटर तक देखा जा सकता था। मध्यप्रदेश के 4 प्रमुख महानगरों में ग्वालियर सबसे ज्यादा ठण्डा शहर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 2 दिन बाद हल्की वर्षा की संभावना जताई जा रही है।
हाईवे पर घना कोहरा
शुक्रवार सुबह ग्वालियर शहर में आसमान साफ था और कोहरा भी बहुत मामूली था, लेकिन सुबह 9 बजे भिंड रोड हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 200 से 300 मीटर तक सीमित रही और यहां वाहनों को रेंगते हुए गुजरना पड़ा।
ठंड और कोहरे का दौर जारी
ग्वालियर में मौसम में फिलहाल दिन के साफ रहने से रात की ठंडक बढ़ गई है। दिन में धूप से हल्की राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी के आसपास मावठ (बारिश) होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के बाद एक बार फिर दिन में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड का दौर शुरू हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *