डिजीटल म्यूजियम में शो के दर्शक तानसेन को राग मेघ मल्हार गाते हुए देख पायेंगे

ग्वालियर. संगीत सम्राट तानसेन अब सिर्फ कल्पनाओं तक सीमित नहीं रहेंगे। संगीत प्रेमी न केवल उन्हें देख सकेंगे, बल्कि उनके गाये रोगों का सजीव अनुभव भी कर सकेंगे। महाराज बाड़ा स्थित डिजीटल म्यूजियम में स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किये गये होलोग्राम तानसेन शो का प्रारंभ 20 जनवरी से होगा। दरअसल, होलोग्राम लेजर शो का विकसित रूप होगा। इसमें दीवार पर नजर आने वाली आकृति सजीव नजर आयेगी।
यह शहर का पहला ऐसा म्यूजियम रहेगा, जिसमें होलोग्राम तकनीक का उपयोग किया जायेगा। इसे गुड़गांव की सस्टेनेबल अल्टरनेटिव प्रायवेट लिमिटेड कंपनी ने शो को डिजायन किया है। शो के जरिये दर्शक तानसेन को राग मेघ मल्हार, रागमियां की तोड़ी, राग दरबारी और मियां का सारंग गाते हुए देख पायेंगे। हर शो की अवधि 5 मिनट की रहेगी। शो की शुरूआत मेघ मल्हार से होगी। जिसमें दर्शकों को राग की विशेषतायें, बिजली की कड़कड़ाहट और अन्य इफेक्ट का अनुभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *