घरेलू बिजली से व्यापार करने वालों पर होगी कार्यवाही, 1 दिसम्बर से घर-घर जांच, पुराने बिलों का अंतर और पेनाल्टी वसूली जायेगी

ग्वालियर. घरेलू बिजली कनेक्शन लेकर दुकान, ब्यूटी पार्लर, कोचिंग क्लास या टिफिन सेंटर चलाने वालों पर बिजली कम्पनी कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है। 1 दिसम्बर से शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया जायेगा। इसके लिये टीमें बनाई जा रही है जो घर से लैपटॉप या कम्प्यूटर पर ऑनलाइन पर काम करने वालों को राहत दी जायेगी।
बिजली कम्पनी के अधिकारियों के अनुसार घर के किसी एक कमरे में थी दुकान, ब्यूटी पॉर्लर, कोचिंग कलास, टिफिन सेंटर या दूसरी व्यावसायिक गतिविधि चलती मिली तो उस पर हिस्से के लिये अलग-अलग कॉमर्शियल कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा।
अंतर कनेक्शन की तारीख से वसूली जायेगा
इस कार्यवाही में कम्पनी सिर्फ जांच के बाद का बिल नहीं वसूलेगी। नियमों का तहत कनेक्शन लगने की तारीख से घरेलू-व्यावसायिक बिजली दरों के दौरान का अंतर भी लिया जायेगा। घरेलू-कमर्शियल दरों में लगभग 3 रूपये प्रतियूनिट में लम्बे वक्त से घरेलू कनैशन पर व्यापार करने वालों पर बकाया पर राशि का बड़ा बोझ आ सकता है। इसके लिये अलावा नियमों के अनुसार पेनाल्टी भी लगाई जायेगी।
ऑनलाइन काम करने वालों को राहत
घर से लैपटॉप या कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन काम करने वालों पर इस अभियान के तहत कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि, घर में बाकायदा ऑफिस सेटअप बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों को कमर्शियल कनेक्शन लेना होगा। चेकिंग के दौरान टीमें स्वीकृत लोड की भी जांच करेंगी। यह देखा जाएगा कि घर में स्वीकृत क्षमता से ज्यादा लोड वाले उपकरण तो नहीं चलाए जा रहे हैं। नियमों के मुताबिक, स्वीकृत लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल मिलने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
बिजली कंपनी के पीआरओ मनोज द्विवेदी ने बताया कि घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक गतिविधियां करने वालों पर कार्रवाई होगी। घर में दुकान या अन्य कारोबार संचालित करने वालों को अलग बिजली कनेक्शन लेना होगा। ऐसा नहीं करने पर कनेक्शन लगने की तारीख से घरेलू और व्यावसायिक दरों के अंतर की राशि वसूली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *