LNIPE में खेल टीचर और कोच को देगा ट्रेनिंग, बच्चों की प्रतिभा को AI और स्पोर्ट्स से पहचानना सिखायेगा, 1.5 लाख पंजीयन का टारगेट

ग्वालियर. लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE) को खेल मंत्रालय ने स्कूलों में बच्चों की खेल प्रतिभा पहचानने और उन्हें आगे प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। नेशनल स्पोर्ट्स रिपॉजिटरी सिस्टम (NSRS) के तहत विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें खेल शिक्षकों और कोच को आधुनिक तकनीक, स्पोर्ट्स साइंस और प्रतिभा को पहचानने के तरीके सिखाये जायेंगे। पहले चरण में लगभग 1.5 लाख पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 6 हजार पंजीयन हो चुके है।
नोडल एजेंसी LNIPE को बनाया
LNIPE की कुलगुरू प्रो. कल्पना शर्मा ने बताया है कि खेल मंत्रालय ने सस्थान को इस प्रोजेक्ट के लिये नोडल एजेंसी बनाया गया है। NSES पोर्टल पर फिजीकल एज्यूकेशन प्रोफेशनल्स के लिये अलग वर्टिकल तैयार किया गया है। इसी के जरिये प्रशिक्षण के लिये शिक्षकों-कोच का चयन किया जायेगा। इसके लिये पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। इस अभियान के तहत स्पोर्ट्स टीचर्स और कोच का राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड भी तैयार होगा।
3 खेलोें के लिये 5-15 वर्षो के बच्चों की क्षमतायें परखा जायेगा
बच्चों को शुरूआत में कई खेलों के लिये तैयार किया जायेगा। इसमें एथलेटिक्स, स्विीमिंग और जिम्नास्टिक्स को 3 प्रमुख खेलों के रूप में शामिल किया गया है। इन खेलों में बच्चों की स्किल, मोटर फिटनेस और मनोवैज्ञानिक क्षमता का आकलन होगा। परीक्षणों के आधार पर बच्चों की क्षमता पहचानी जायेगी। आगे के प्रशिक्षण के लिये खेल चुना जा सकेगा। प्रशिक्षण में बताया जाएगा कि स्कूल स्तर पर बच्चों की खेल प्रतिभा की वैज्ञानिक तरीके से पहचान कैसे की जाए। 5-6 साल की उम्र से लेकर 15 साल तक स्कूल में रहने के दौरान उनकी प्रतिभा निखारने का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें स्पोर्ट्स साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और परफॉर्मेंस एनालिसिस का इस्तेमाल सिखाया जाएगा। साथ ही खेल मंत्रालय की योजनाओं, नई खेल नीति, स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल और पिछले दो साल में हुए नवाचारों की जानकारी भी दी जाएगी।
100-100 के बैच में होगी ट्रेनिंग
प्रशिक्षण 100-100 प्रतिभागियों के बैच में दिया जाएगा। प्रत्येक बैच का तीन दिवसीय सत्र LNIPE परिसर में आयोजित होगा। इसमें NCERT की ओर से भेजे गए शिक्षक शामिल होंगे। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और CBSE के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार किया जाएगा, जिसे खेल मंत्रालय सभी राज्यों में भेजेगा। इस संबंध में राज्यों से संपर्क भी किया जा चुका है।
