68 हजार सोना, चांदी हाई से 2.68 लाख रूपये हुई सस्ती

नई दिल्ली. सोना-चांदी खरीदने का प्लानक र रहे हैं तो फिर पिछले सप्ताह इनकी कीमतों में आये बदलाव के बारे में जान लेना आपके लिये जरूरी है। दरअसल, अक्टूबर-नवम्बर की शुरूआत में दनादन क्रैश हो रहे सोना-चांदी रेट में तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बदलाव के बाद 1 किलो चांदी अभी भी अपने हाई से 2.67 लाख रूपये सस्ती मिल रही है जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.25 लाख रूपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।
इतना बदला सोने का दाम
न सिर्फ चांदी के दाम, बल्कि सोने के दाम में भी पिछले हफ्ते एमसीएक्स से लेकर घरेलू बाजार तक में बदलाव आया है। अगर बात करें एमसीएक्स गोल्ड के दाम के बारे मे ंतो 4 दिसम्बर की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोनो के दाम 1,25,350 रूपये पर बंद हुआ। मामूली चमक के बाद भी सोनपे की दाम वायदा व्यापार में अपने हाई 1.93 लाख रूपये से अब लगभग 68 हजार रूपये प्रति ग्राम कम है। घूरेलू बाजार में सोना चमका है। और आईबीजेए के अनुसार इस क्वालिटी का सोना के दाम 4 दिन के व्यापार में 1,23,893 रूपये की तुलना में पिछले शुक्रवार को 1,26,299 रूपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ। अलग-अलग क्वालिटी के सोने के दाम पर नजर डाले तो-

सोना (क्वालिटी)  रेट प्रति 10 ग्राम
24 Karat Gold 1,26,299 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold 1,23,270 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold 1,12,410 रुपये/10 ग्राम
18 Karat Gold 1,02,300 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold 81,460 रुपये/10 ग्राम

यहां गौरतलब है आईबीजेए द्वारा अपडेट किये गये सोना-चांदी के दाम देशभर में एक समान होते हैं। लेकिन गहने की खरीद पर ग्राहकों को 3प्रतिशत जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना आवश्यक होता है। जिनके जुड़ने के गहने के दाम बढ़ जाते है। आपको बता दें कि गोल्ड मेकिंग चार्ज अलग-अलग शहरों में अलग -अलग हो सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *