परिसीमन बिल के मामले में डीएमके पर पवार को मनाने के प्रयास तेज, दोपहर को चेन्नई तो शाम को मुंबई जा सकते है खड़गे-राहुल-सोनिया
नई दिल्ली. परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘‘इंडिया’’ के अन्दर आम सहमति बनाने की कवायद तेज हो गयी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी भी उनके साथ जा सकती है। तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व सुबह 11 बजे दिल्ली से रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे चेन्नई पहुंचेंगे। वहां मल्लिकार्जुन खड़गे तमिलनाडु के सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे।
परिसीमन आने के बाद शाम को मुंबई के लिये रवाना होंगे। एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार के साथ उनकी अहम बैठक होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि इन बैठकों में कांग्रेस शासित तीनों राज्यों के सीएम भी साथ जा सकते है।
गठबंधन में एकजुटता दिखाने की कोशिश
इसी संवेदनशील मुद्दे पर डीएमके और दूसरे सहयोगी दल एक स्पष्ट और ठोस रुख चाहते है। कांग्रेस की कोशिश है कि परिसीमन बिल पर कोई भी कदम उठाने से पहले सहयोगी दलों की चिंताओं को सुना जाए । खड़गे और सोनिया गांधी की इस सक्रियता को गठबंधन के भीतर तालमेल बिठाने और साझा रणनीति तैयार करने की बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
