SKV-मैरी क्यूरी की प्रतिमा का अनावरण, आदान-प्रदान का अवसर छात्राओं को मिलेगा पोलैंड में सांस्कृतिक
ग्वालियर, 28 नवंबर। सिंधिया कन्या विद्यालय में शनिवार को विश्वविख्यात वैज्ञानिक एवं 2 बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मैरी स्कोलोडोव्स्का-क्यूरी की प्रतिमा (बस्ट) का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। पोलैंड की ओर से उपहार स्वरूप प्रदान की गई यह प्रतिमा महान वैज्ञानिक के अतुलनीय योगदान और उनकी प्रेरणादायी विरासत को समर्पित है। यह संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निशि मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के भारत में पोलैंड गणराज्य के दूतावास के मिशन प्रमुख महामहिम मुख्य अतिथि डॉ.प्योत्र एंटोनी स्वितल्स्की उपस्थित थे । उनकी पत्नी अन्ना स्वितल्स्की भी समारोह में उपस्थित रहीं। डॉ. प्योत्र एंटोनी स्वितल्स्की पोलैंड के एक राजनयिक हैं, जो पोलैंड के उप-विदेश मंत्री, यूरोप की परिषद (Council of Europe) में पोलैंड के स्थायी प्रतिनिधि और आर्मेनिया में यूरोपीय संघ के राजदूत रह चुके हैं। वे नई दिल्ली में पोलैंड गणराज्य के दूतावास में ‘हेड ऑफ मिशन’ (मिशन प्रमुख) हैं। उन्होंने इतिहास में पीएचडी की है और वे एक कुशल लेखक भी हैं । विशिष्ट अतिथियों में माल्गोरज़ाटा वेजिस-गोलेबियाक निदेशक, पोलिश इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली; डॉ. मैथ्यू जॉन, डीन, स्कूल ऑफ लॉ, बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी तथा श्री अरुणांश गोस्वामी, प्रमुख, रिसर्च सेंटर शामिल रहे। इस अवसर पर भारती सूद की भी उपस्थिति रही। उन्होंने ‘ संकल्प ‘ का भी दौरा किया, जो सिंधिया कन्या विद्यालय की एक सामाजिक पहल है और ग्रामीण महिलाओं को सैनिटरी पैड के उत्पादन और वितरण के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए समर्पित है|
समारोह के अंतर्गत साक्ष्य इंटरनेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन भी हुआ। इस प्रतियोगिता मेज़बान टीम सिंधिया कन्या विद्यालय. ग्वालियर सहित मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा, ला मर्टिनेरे, लखनऊ, बालिका बिरला, पिलानी, मानव स्थली, दिल्ली, सन बीम, भगवानपुर,नागार्जुन, बैंगलोर ने भाग लिया | प्रतियोगिता में बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने भी सहभागिता की। मूट कोर्ट की कोर्डिनेटर श्रीमती शिवांगी सहाय उपस्थित रहीं । मुख्य अथिति मैरी स्कोलोडोव्स्का-क्यूरी तथा विद्यालय प्राचार्या निशि मिश्रा द्वारा क्विज प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय साक्ष्य मूट कोर्ट के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गए ।
विद्यालय का यह प्रयास केवल एक प्रतिमा की स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य मैरी क्यूरी की वैज्ञानिक विरासत को छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्थायी स्रोत बनाना है। साथ ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (STEM) के क्षेत्र में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाना, उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग के नए अवसर उपलब्ध कराना भी इस पहल के प्रमुख उद्देश्य हैं।
