CRPF पहरे में सुप्रीम कोर्ट की फटकार पर कार्तिगई दीपम जला, सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के ट्रस्टी भी हटाये

मदुरै. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तमिलनाडु के मदफरे की तिरूपरंकुद्रम पहाड़ी पर बने दीपस्तंभ पर शनिवार की शाम 5 बजे कार्तिगई दीपम जलाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने 24 नम्बर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दीपस्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति दी थी। लेकिन राज्य सरकार और मंदिर ट्रस्ट ने वहां दीप नहीं जाया।
27 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई और साथ ही मंदिर के ट्रस्टियों को भी हटा दिया है। दोबारा दीप जलाने का आदेश जारी किया। इस बीच हाईकोर्ट के 2 रिटायर्ड जज भी मौजूद रहे। सिर्फ 50 लोगों को पहाड़ी पर जाने की इजाजत मिली थी। सीआरपीएफ ने पहाड़ी की सुरक्षा अपने में हाथ में ली है।
कार्तिगई दीपम दक्षिण भारत का दीपोत्सव
कार्तिगई दीपम तमिलनाडु का प्रमुख हिंदू प्रकाश पर्व है। इसे दक्षिण भारत का दीपोत्सव भी कह सकते हैं। श्रद्धालु इसे भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग स्वरूप का प्रतीक मानते हैं। कार्तिगई (कार्तिक) नक्षत्र और पूर्णिमा के संयोग पर इसका आयोजन होता है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को दीपथून यानी स्तंभ पर दीप जलाने का आदेश दिया था, लेकिन तमिलनाडु सरकार और मंदिर प्रशासन उचि पिल्लैयार मंदिर में दीप जला दिया था।
रिटायर्ड जज मंदिर प्रशासन के रिसीवर नियुक्त
मेघालय हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य जज जस्टिट एस वैद्यनाथन और मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज,जस्टिट वी पार्थीबन को मंदिर के प्रशासन की देखरेख के लिए ‘रिसीवर’ (प्रशासक) नियुक्त किया गया है।
