DMK सांसद पहुंचे अमित शाह के घर, परिसीमन बिल का किया था समर्थन

नई दिल्ली. सरकार को परिसीमन बिल पास कराने की राह आसान होती जा रही है। शनिवार शाम डीएमके के सांसद अमित शाह के घर पहुंचे। शरद पवार की एनसीपी और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगनमोहन रेड्डी की वाएएसआरसीपी के बाद शनिवार को एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके ने समर्थन का ऐलान किया है। तीनों के 34 सांसद है। वहीं बीआरएस ने भी समर्थन का ऐलान किया। राज्यसभा में तीन सीटें है लोकसभा में एक भीनहीं। सूत्रों के अनुसार लोकसभा में सुप्रिया सुले की सीटिंग बदली गई है। अब वे कनिमोझी और दयानिधि मारन के साथ बैठेंगी। परिसीमन बिल पर सरकार को समर्थन देने वाली डीएमके की सीटिंग भी आईएनडीआईए ब्लॉक से अलग रहेगी।

10 अगस्त को PM मोदी और अमित शाह सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे थे।  - Dainik Bhaskar
डीएमके के 22 सांसद परिसीमन बिल का समर्थन करेंगे
डीएमके की बैठक के बाद सांसद ए.राजा ने कहा कि तमिलनाडु की लोकसभा सीटें 39 से बढाकर 59 की जाएं। डीएमके चाहती है कि सीटें बढने के बाद भी संसद में राज्य की हिस्सेदारी करीब 7.2 प्रतिशत बनी रहे। लोकसभा में डीएमके के 22, एनसीपी के 8 और वाएएसआरसीपी के 4 सांसद है। इस तरह इन तीनों दलों के 34 सांसदों का समर्थन मिलने से लोकसभा में एनडीए की संख्या 320 से बढकर 354 हो जाएगी। बिल पास कराने के लिए कुल 540 सांसदों में दो तिहाई बहुमत यानी 360 सांसदों के वोटों की जरूरत है। यानी सरकार को अभी 6 और सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।
पीएम मोदी ने कहा वादा पूरा करेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महिला आरक्षण को लेकर 53 सेकेंड का पुराना वीडियो सोषल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर रूकावट को सरकार दूर करेगी और अपना पुराना वादा पूरा करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *