मंत्री विश्वास सारंग के गार्ड से मारपीट, मिनिस्टर ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
भोपाल. राजधानी में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह मारपीट तलैया थाना क्षेत्र के काली जी मंदिर के पास हुई।
निजी कार्यक्रम में जाते समय हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, मंत्री सारंग छोला से अपने निजी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। कार्यक्रम में जाते समय एक फॉर्च्यूनर कार चालक ने गार्ड के साथ मारपीट कर दी। विवाद बढ़ता देख मंत्री विश्वास सारंग ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग-अलग किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यूनर कार चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल तलैया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
