प्रशांत किशोर गिरफ्तार, सुबह 4 बजे उठा ले गयी पटना पुलिस

पटना. बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को निरस्त कराने की मांग को लेकर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सुबह में ही उन्हें धरनास्थल से डिटेन किया गया था। इससे पहले पुलिस की टीम प्रशांत किशोर को एम्बूलेंस में एम्स ले गयी थी। इस दौरान पटना पुलिस ने धरनास्थल को खाली करा लिया है।
प्रशांत किशोर को पटना के गांधी मैदान से जबरन हटाकर एम्बूलेंस से एम्स ले जाया गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस की यह कार्यवाही सोमवार की सुबह 3.30 बजे से 4 बजे के बीच हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस के एक्शन के दौरान पीके अपने समर्थकों के साथ धरनास्थल पर सो रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *