विस्फोटक में DRG 9 जवान शहीद

अंबेली गांव के पास हुए IED ब्लास्ट के बाद सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया।बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया है। इस हमले में 9 जवान शहीद हो गये है। एक वाहन में डीआरजी के जवान सवार थे। जिसे निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने आईईडी विस्फोेट किया है। ऐसा बताया जा रहा है। विस्फटोक लदे वाहन को सुरक्षाबलजों के काफिले के पास आकर विस्फोट कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए। एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। बस्तर रेंज IG ने इसकी पुष्टि की है।IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। सोमवार को करीब सवा 2 बजे गांव अंबेली के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *