ATM कैश लूटकांड-पुलिस हिरासत बदमाश कटर गैंग को टोल और सीसीटीवी कैमरों से बचाकर शहरा में गैंग को लाता था ग्वालियर

ग्वालियर. बहोड़ापुर क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर लगभग 14.50 लाख रूपये की लूट के मामले का खुलासा पुलिस ने नये साल के पहले ही दिन कर दिया था। हरियाणा के नूह-मेवाल के एटीएम कटर गैंग के सरगना समेत कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किये गये है। इनमें राजस्थान के धौलपुर के यशवीर गुर्जर भी शामिल है। जो गैंग के लिये ग्वालियर-चम्बल और धौलपुर में रेकी करता था। पुलिस ने उसे 72 हजार रूपये बरामद किये हैं।
क्या है मामला
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर निवासी अनिल सिकरवार के मकान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ATM लगा हुआ है। जहां लूट की बड़ी वारदात हुई थी। 26-27 दिसंबर की दरमियानी रात 3.17 बजे सफेद रंग की कार से आए बदमाश एसबीआई के ATM पर पहुंचे। कार सवार बदमाशों की संख्या चार से पांच थी। 17 मिनट में बदमाशों ने सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM पर लगे फ्रंट कैमरा पर ब्लैक स्प्रे किया, जिससे कैमरा बंद हो गया। इसके बाद हैंडल गैस कटर मशीन से ATM मशीन के चेसिस को काटने के बाद उसमें रखा लाखों रुपए का कैश लेकर फरार हो गए हैं। ATM के आसपास बदमाशों और कार की हलचल पर किसी स्थानीय नागरिक ने पुलिस को सूचना दी थी, जिस पर टीम व आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही बदमाश भाग चुके थे। एटीएम में लगभग साढ़े चौदह लाख रुपए रखे हुए थे।
क्राइम ब्रांच और बहोड़ापुर थाना पुलिस ने बदमाशों का हरियाणा के नूह-मेवात तक पीछा किया। चार दिन की घेराबंदी के बाद ब्रेजा कार के जरिए आरोपियों की पहचान की गई और दो बदमाशों, शालीन उर्फ शाहलीन और ताहिर उर्फ शहाबुद्दीन, को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद गिरोह के तीसरे सदस्य, यशवीर सिंह गुर्जर (धौलपुर, राजस्थान), को भी पकड़ा गया। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
यशवीर गुर्जर ने की थी रेकी
क्राइम ब्रांच और बहोड़ापुर थाना की संयुक्त टीम ने की पूछताछ में इस गैंग के एक और नये सदस्य की जानकारी हाल लगी थी। जो कि यशवीर सिंह गुर्जर निवासी धौलपुर राजस्थान है। इसे भी पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है औरइसके बारे में पता चला है कि वर्ष 2023 में भी इसने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उस वक्त भी इसको गिरफ्तार किया था। हरियाणा के नूह-मेवात की एटीएम कटर गैंग के लिये यह मुखबिरी, रेकी करने का काम करता है। पुलिस को पूछताछ के बाद यह भी पता चला है कि आरोपी ही गैंग को टोल व सीसीटीवी कैमरों से बचाकर गांव के कच्चे रास्तों से शहर लेकर आता था और वारदात के बाद इन्ही रास्तों से निकालकर ले जाता था।
धौलपुर राजस्थान से पकड़ा गया गिरोह का तीसरा आरोपी ही गैंग का मुख्य सदस्य है। रेकी कर गैंग को टोल व सीसीटीवी कैमरों से बचाकर शहर में लाता था और वारदात के बाद निकालकर ले जाता था। धर्मवीर सिंह, एसपी ग्वालियर
