लग्जरी सफर, सुपर रफ्तार और किराया मात्र 150 रूपये दिल्ली से मेरठ का सफर

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार की सुबह राजधानी दिल्ली के न्यू अशोकनगर स्टेशन से साहिबाबाद के बीच नमो भारत रेल कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। इसके बाद दिल्ली से मेरठ साउथ तक का सफर और भी आसान होगा। महज 40 मिनट में यह दूरी तय की जा सकेगी। अब प्रतिदिन इस रूट पर अप-डाउन करने वाले लाखों यात्रियों को लग्जरी और सुपर स्पीड वाली यात्रा की सुविधा मिलेगी। नमो भारत रैपिड रेल के जरिये यात्रा करने के दौरान कौन-कौनी सी सुविधायें यात्रियों को मिलेगी और उन्हें कितना किराया देना होगा।
महज 40 मिनट में दिल्ली से मेरठ
रविवार को साहिबाबाद स्टेशन से न्यू अशोकनगर स्टेशन तक की यात्रा रेपिड रेल के माध्यम से किया। उन्होंने दिल्ली को पहली बार नमो भारत कनेक्टिविटी देते हुए साहिबाबाद और न्यू अशोकनगर के बीच कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस कनेक्टिविटी के जरिये जाने वाले यात्री महइज 40 मिनट में अपनी यात्रा पूरी कर पायेंगे। आपको बता दें कि अभी तक साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच 42 किमी का मार्ग चालू है। जिसमें 9 स्टेशन शामिल है। वहीं नये 13 किमी लम्बा नया सेक्शन जुड़ने से इस रूट पर 2 स्टेशनर औरा बढ़कर 11 हो जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *