कोस्टयार्ड का एडवांस हेलीकॉप्टर क्रैश में 3 लोगों की मौत
पोरबंदर. कोस्टयार्ड के एयर एन्क्लेव में रविवार की दोपहर एक हेलिकाप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में हेलीकाप्टर में सवार सभी 3 लोगों की मौत हो गयी। क्रैश के बीच घायल हुए 2 लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि हेलीकाप्टर से कूदने वाले व्यक्ति की भी मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि कोस्टगार्ड का एडवांस लाइट हेलीकाप्टर क्रैश हुआ है। कोस्टयार्ड की ओर से इस हादसे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
एक अधिकारी ने कहा है कि इंडियन कोस्टगार्ड का एक एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) धु्रव रविवार को नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इस बीच उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गयी। गुजरात के पोरबंदर कोस्टगार्ड एयरपोर्ट पर लैडिंग के वक्त हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी 3 लोगों की मौत हो गयी। 2 माह पहले भी तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इंडियन कोस्टगार्ड की टीम इस घटना की जांच कर रही है।
