कड़कड़ाती सर्दी में निकली रात को कलेक्टर औचक निरीक्षण के लिये, आईसीयू और रेन बसेरा में पहुंची

ग्वालियर. कड़कडाती सर्दी में शनिवार की देर रात 11 बजे रैन बसेरों की क्षमता और व्यवस्थाओं की जांच के लिये औचक निरीक्षण किया और रात 11 बजे उन्होंनें बस स्टेण्ड और जिला चिकित्सालय मुरार स्थित रैन बसेरों का जायजा लिया। इस बीच नगरनिगम आयुक्त अमन वैष्णव के पहुंची थी। कलेक्टर ने जिला अस्पताल मुरार की आकस्मिक चिकित्सा इकाई का निरीक्षण भी किया।
शनिवार की रात शहर भ्रमण निकली कलेक्टर रूचिका चौहान बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा पहुंची। यहां विभिन्न जिलों से काम के सिलसिले में आये लोग और परीक्षा देने आये छात्र रैन बसेरे में ठहरे हुए है। सभी ने रैन बसेरा की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद जिला अस्पताल मुरार के रैन बसेरा पहुंची। जहां मरीजों के परिजन ने आश्रय लिया हुआ था। कलेक्टर ने उनसे बातचीत की। परिजनों को बताया कि सरकार द्वारा संचालित इन रैन बसेरों की आर्थिक रूप से कमजोर परिजवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
ICU भी पहुंचीं कलेक्टर
जिला चिकित्सालय की आकस्मिक चिकित्सा इकाई का निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान को सभी ड्यूटी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ अपने कार्य पर तैनात मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि रात के समय अत्यंत जरूरतमंद मरीज सरकारी अस्पताल में आते हैं, इसलिए पूरी संवेदनशीलता के साथ उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *