राधोगढ के बोरवेल में 39फीट गिरे सुमित नहीं बचाया जा सका, ठंड की वजह से अंगों ने काम करना बंद कर दिया था
गुना. राधौगढ़ में बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय सुमित को नहीं बचाया जा सका। सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि बच्चे के शरीर में पानी भर गया था। जब अस्पताल लाया गया तो उसके कपडत्रे गीले गिरे। मुंह में मिट्टी भरी हुई थी। ठण्ड में उसके अंगों ने काम करना बन्द कर दिया था। बच्चा लगभग 39 फीट की गहराई में फंसा था। उसे 16 घंटे केबाद रविवार की सुबह बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू से जुड़ी तस्वीरें…








राधौगढ़ के पीपल्या गांव का रहने वाला सुमित राणा 10, शनिवार की शाम को पतंग उड़ा रहा था, वह खेत में पहुंच गया और बोरवेल में गिर गया था जब बच्चा काफी देर तक नहीं दिखा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश की तो बोरवेल के गड्डे में उसका सिर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी खबर दी। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने 2 जेसीबी और पोकलेन मशीन से खुदाई की तो रात में 2 और जेसीबी बुलवाई गयी।
45 फीट गहरा गड्ढा खोदकर बनाई टनल
रेस्क्यू टीम ने जेसीबी मशीनों से रविवार की सुबह 4.30 बजे तक बोरवेल के समानान्तर 45 फीट गड्ढा खोदा। एनडीआरएफ ने गड्ढे से बारे तक हाल से टनल बनाई। रेस्क्यू टीम ने बोरवेल ने कैमरा डालकर देखा तो उसकी गर्दन से नीचे पानी नजर आया था। सुबह 8.45 बजें तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम स्ट्रेचर पर बच्चे को बाहर लेकर आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे एम्बूलेंस से जिला अस्पातल ले गयी।
बेटे की मौत से सदमे में माता-पिता
बेटे की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद उसके माता-पिता बदहवास हो गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पिता रातभर मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर प्रार्थना करते रहे। बुआ घंटों तक बोरवेल के पास खड़ी रही और बच्चे के बाहर निकलने का इंतजार करती रही।
