72 किमी पैदल चली पुलिस तब मिले बदमाश, सलाखों के पीछे होगा अधिया को एके-47 मोडिफाईड करने वाला

ग्वालियर. डबरा में महेश हवलानी से 14.50 लाख रूपये लूट किये जाने के मामले में पुलिस बैकफुट पर थी जैसे सोशल मीडिया पर एके-47 लिये हुए फोटो दिखी तो पुलिस की क्राइम ब्रांच पहचानने में अधिक देर नहीं लगी। जैसा कि आईजी अरविंद सक्सैना ने बताया कि 315 बोर की अधिया को मोडिफाइड करके एके -47 जेसी बनाया था। शेष रकम के लिये पुलिस अब इन बदमाशों को रिमांड लेकर पूछताछ कर रिकवरी करेगी।
एसपी बनाई थी टीम
जैसे ही एसपी धर्मवीर सिंह ने क्राइम ब्रांच के सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरबार को टीम बनाकर टारगेट लगाया तो टीम 72 किमी कैटवॉक करने के बाद बदमाशों को पहचान लिया था। उन्हें 6 घंटे के अंदर 5 बदमाशों के दबोचने के साथ उनके कब्जे 7 लाख 75 रूपये जब्त कर लिये। क्राइम ब्रांच विशेष एक्सपर्ट है बदमाशों को पकड़ने में जब भी शहर में कोई भी बड़ी वारदात हुई तब -तब क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को दबोचा है।
मोडिफाईड एके-47 करने वाला भी होगा आरोपी
आईजी के अनुसार बदमाशों से पूछताछ करने के बाद सामने आये कि 315 बोर की अधिया को किसने मोडिफाईड किया उस धारा 34 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी बनाया जायेगा। इसके लिये संबंधित ठिकानों पर बराबर दविश दी जा रही है।
72 किमी पैदल तब मिले बदमाश
पुलिस के लिये चुनौती बने 5 बदमाशों को डकैती में 14.50 लाख में से 7 लाख 75 हजार रूपये की बरामदगी की है। इसके लिये क्राइम ब्रांच के जवानों को 72 किमी पैदल चलना पड़ा है। तब जाकर 5 बदमाशों को कड़ी मेहनत के बाद दबोचने में कामयाबी मिली है। टीआई डबरा यशवंत गोयल, एसआई राजीव सिंह सोलंकी, महावीर सिंह, मनोज परमार, रजनी रघुवंशी, हेड कांस्टेबल राजीव शुक्ला, नरवीर राणा, भगवती सोलंकी और हेड कांस्टेबल जितेन्द्र तिवारी आदि ने कड़ी मेहनत कर 5 बदमाशों को दबोचा है। डकैती में उपयोग की मोटर साईकिल अपाचे, स्पलेंडर और 2 कट्टे, 315 बोर की अधिया आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *