संभल जामा मस्जिद के सामने बनेगी पुलिस चौकी
संभल. यूपी के संभल में पिछले दिनों 24 नवम्बर को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा को लेकर प्रशासन ने बड़ा फेसला लिया है। अब शाही जामा मस्जिद के सामने खाली पड़े हुए मैदान में नयी पुलिस चौकी बनायी जायेगी। इसको लेकर जगह को चिन्हित कर लिया गया है। इतना ही नहीं एएसपी और सीओ श्रीचंद ने इस जगह का नपाई भी कर ली है। संभल के एएसपी श्रीचंद ने बताया है कि सुरक्षा की दृष्टि से इस जगह पर पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया है। पुलिस चौकी का निर्माण कार्य जल्दी ही शुरू कराया जायेगा।
यहं बनेगी चौकी उसी जगह की नपाई
जब पुलिस बल के साथ एएसपी जमा मस्जिद के बाहर पहुंचे तो मस्जिद कमेटी और आसपास के लोग अपने जमीनों के दस्तावेज लेकर उनके पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह लोग इसलिये दस्तावेज लेकर आये क्योंकि उनका कहना था कि यह जगह उनकी है। हम इसकी जांच करेंगे। पुलिस टीम ने उस जगह की कमाई की नपाई भी कर ली है। जहां पुलिस चौकी का निर्माण किया जायेगा उस जगह पर दचूना डालकर चिन्हित किया गया है।
24 नवम्बर को सर्वे के बीच भड़की थी हिंसा
आपको बता दें कि संभल की शाही जामा मस्जिद में एक याचिका पर अदालत के आदेश के बाद सर्वेक्षण किया गया था। जिसमें दावा किया गया था कि वहां हरिहर मंदिर था। जब 24 नवम्बर को सर्वे की टीम मस्जिद के अन्दर थी। तभी मस्जिद के बाहर हिंसा भड़क गयी थी। इस दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव किया। फायरिंग की और गाडि़यों को भी जला दिया। इस पर काबू पाने के लिये पुलिस, आंसू गैस से लेकर फायरिंग तक की। इस हिंसा में 4 युवकों की मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने अभी तक लगभग 50 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 90 की तलाश की जा रही है।
