जय इंस्टीटयूट में हुई फेयरवेल पार्टी – चेहरे पर खुशी आंखो में दिखा विदाई का दर्द
ग्वालियर.VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च महाविद्यालय में Bsc नर्सिंग 2019-20 एवं GNM 2020-21 के छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत माॅ सरस्वती के पूजन से हुई। सर्वप्रथम जूनियर्स छात्रों के ग्रुप ने बाॅलीबुड गाने पर डांस प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। फेयरवेल पार्टी के दौरान रैम्प पर कैटवाक, डांस, स्पीच जैसी विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। जूनियर्स ने सीनीयर्स छात्रों को शुभकामनाएं दी और खट्टी-मीठी यादों को शेयर किया। इस पूरे कार्यक्रम में फाईनल ईयर के विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी तो दिखी लेकिन महाविद्यालय से विदाई का दर्द वो छुपा नहीं सकें।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने हर सब्जेक्ट के टीचरों को भी याद किया एवं मंच से अपने उस अनुभव को भी शेयर किया जो पढ़ने के दौरान इस महाविद्यालय से उन्होंने ग्रहण किया था। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने छात्र-छात्राओं को बताया कि Jinr के छात्र-छात्राऐं अन्य विद्यार्थियों की अपेक्षा अच्छा प्रदर्शन कर सकते है क्योकि उन्होने प्रतिदिन नियमित क्लासेस ली है एवं क्लीनीकल प्रेक्टीस की है। जिससे वह अपने माता पिता के साथ-साथ संस्थान का नाम रोशन कर सकते है। कार्यक्रम के अंत में Bsc नर्सिंग 2019-20 से स्टूडेंट ऑफ द ईयर हरकेश चैहान एवं मिस्टर फेयरवेल प्रशात कुलश्रेष्ठ रहें व मिस फेयरवेल डोली कुमारी रहीं। इसके साथ जीएनएम 2020-21 से स्टूडेंट ऑफ द ईयर प्रिंस कुमार एवं मिस्टर फेयरवेल ईल्ताफ रजा व मिस फेयरवेल अंजली कुमारी रहीं। इसके उपरान्त संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए। इस मौके संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, नर्सिंग प्राचार्य सहित समस्त स्टाॅफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।
