ग्वालियर में पूर्व RTO कॉन्स्टेबल सौरभ की कोठी पर ईडी की रेड, सर्चिंग जारी

ग्वालियर. मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर शुक्रवार सुबह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने छापा मारा है। अलग-अलग टीमों ने भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में रेड की है। ग्वालियर में सौरभ शर्मा के बहोड़ापुर स्थित कोठी पर सुबह 5 बजे ही पुलिस फोर्स के साथ ईडी ने दबिश दी है। बाहर फोर्स तैनात है और अंदर अफसर सर्चिंग कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का कहना है कि रेड किसकी है, यह अभी उनको भी नहीं पता है। किसी भी जांच एजेंसी ने ग्वालियर पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

सुबह 5 बजे ग्वालियर पहुंची ईडी की टीम
ईडी की छापामार कार्रवाई भोपाल के अलावा ग्वालियर, जबलपुर स्थित घर पर पड़ रहे हैं। बाताया जा रहा है कि ईडी उसके अन्य ठिकानों पर भी दबिश दे रही है। अभी इस मामले में तीन बड़ी एजेंसियां जांच कर रही है। लोकायुक्त ने सौरभ के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत की थी। इसके बाद आयकर विभाग ने उससे जुड़े लोगों की कार से सोना और कैश जब्त किया। फिर मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी की एंट्री हुई है। ईडी की एन्ट्री के बाद मामला बहुत गंभीर हो गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *