रूसी-अमेरिकी हथियारों से लैस खूंखार लड़ाके बढ़ रहे पाकिस्तान की ओर, जंग हुई तो कौन पड़ेगा भारी?

नई दिल्ली. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अब जंग की आवाज सुनाई देती दिखाई दे रही है। तालिबानके सत्ता पर काबिज होने के बाद से ही दोनों देशों में धीरे-धीरे बढ़ रहा था। लेकिन मंगलवार को पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान के पूर्वी पात्तिका प्रांत पर की गयी एयरस्ट्राइक के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया है। यह इस वर्ष दूसरा ऐसा मामला है। जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर हमला किया है।
इस हवाई हमले के बाद अब तालिबान ने भी बदला लेने की धमकी दे दी है। ऐसे में आपको बताते हैं कि आखिर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अगर जंगल हुई तो कौन भारी पड़ेगा?
दोनों देशों में कौन है असरदार
दोनों देशों की सैन्य ताकत की बात करें तो पाकिस्तान के मुकाबले अफगानिस्तान की सेना हर मोर्चे पर कमजोर दिखाई दे रही है। पाकिस्तानी सैनिकों की कुल संख्या 6.50 लाख से अधिक है। हवाई ताकत के मामले में भी पाकिस्तान भारी है। उसके पास 1400 से अधिक विमान हैं। टैंकरों की संख्या भी 3 हजार से अधिक है। वहीं पाकिस्तान के पास 50 हजार से अधिक आर्म्ड व्हीकल भी है। नेवी की ताकत भी अफगानिस्तान से कहीं अधिक है। 387 लड़ाकू विमान भी पाकिस्तान के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *