रमौआ डेम से मिलेगा 60 MLD पेयजल
ग्वालियर – रमौआ बांध से 60 एमएलडी वार्षिक जल आवंटन के लिए लगभग एक वर्ष से लंबित प्रस्ताव को निगमायुक्त अमन वैष्णव के विशेष प्रयास से भोपाल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए 24.50 मि.घ.मी. (60 एमएलडी) वार्षिक जल आवंटन हेतु मुख्य अभियंता राजघाट नहर परियोजना दतिया से स्वीकृति चाही गई थी। जो कि आज नगर निगम ग्वालियर को प्राप्त हुई है। जिससे अब आने वाले समय में निगम को रमौआ डेम से जल आपूर्ति संभव हो सकेगी और इससे शहर को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी।
