जम्मू कश्मीर में आर्मी वैन का एक्सीडेंट, 5 जवानों की मौत
जम्मू कश्मीर. पुंछ जिले में देर शाम को आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिर गई। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई जबकि 13 घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायल जवानों को आसपास के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है।

जानकारी के अनुसार सेना ने बताया कि काफिले में 6 गाडियां थी जो पुंछ जिले के पास ऑपरेशनल ट्रैक से होते हुए बनोई इलाके की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान एक वाहन के ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के बताए जा रहे है। सेना ने इस घटना में किसी आतंकी एंगल होने की संभावना नकार दी है।
