केंद्र ने 5 राज्यों के राज्यपाल बदले

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने मंगलवार शाम को 3 राज्यों में नए राज्यपानल नियुक्ति किए है जबकि दो राज्यों में राज्यपालों की अदला-बदली की है। पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को मिजोरम का नया गवर्नर बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिया का राज्यपाल नियुक्त किया है। उधर बिहार और केरल के राज्यपालों की अदल-बदली की गई है। केरल के मौजूदा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का और बिहार के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल भेजा गया है।

राज्य मौजूदा राज्यपाल नई नियुक्ति
मिजोरम डॉ. हरि बाबू कंभमपति पूर्व सेना प्रमुख वी के सिंह
मणिपुर लक्ष्मण आचार्य

अनुसुइया उइके को हटाने के बाद आचार्य को प्रभार दिया गया था।

अजय कुमार भल्ला
ओडिशा रघुवर दास (इस्तीफा दिया) डॉ हरि बाबू कंभमपति
बिहार राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर आरिफ मोहम्मद खान
केरल आरिफ मोहम्मद खान राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *