हिमाचल, जे&के, उत्तराखंड और चारों ओर हो रहीं बर्फबारी

नई दिल्ली. दिसम्बर माह में यह जनवरी जैसी सर्दी का सितम जारी है। लेह से लेकर श्रीनगर तक पारा मायनस डिग्री में तक गोता लगा चुका है तो वहीं हिल स्टेशन शिमला से लेकर मनाली तक सर्दी का प्रचण्ड प्रहार जारी है। आखिर मायनस डिग्री वाली सर्दी से कोहराम क्यों मच गया है। हिमाचल प्रदेश से खबर आ रही है कि भारी बर्फबारी से सडछ़क यातायात प्रभावित हो रहा है।
हिमाचल की सड़कों पर यातायात जाम
हिमाचल प्रदेश में 223 से स्टेट हाइवे 177, सड़कें और 3 नेशनल हाइवे बन्द हो गये है और कई इलाकों में बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गयी है। मंगलवार की शाम को पर्यटकों की भीड की वजह से कांगड़ा शहर में धर्मशाला रोड स्टेट हाइवे पर भारी यातायात का जाम लग गया। बड़ी संख्या में पर्यटकों की गाडि़यां कांगड़ा जिले के धर्मशाला औरा मैक्लोडगंज की तरफ जा रही थी जिसके चलते शाम कांगड़ा शहर में धर्मशाला रोड राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया। शहर अलग-अलग लेकिन बर्फ का कहर एक जैसा कहीं पर सब कुछ जम चुका है तो कहीं पर सड़कों पर जमी बर्फ ने सैलानियों की गाडि़यां के पहियों पर ब्रेक लगा दिया। सीजन की दूसरी बर्फबारी ने ही मनाली को बर्फ की सफेद चादर से ढक दिया है। एक ओर देशभर से सैलानी मनाली पहुंच रहे है तो दूसरी ओर सैलानियों की गाडि़यां बर्फबारी के चलत हाइवे पर फंसी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 72 घंटों तक मनाली में कुदरत का सफेद हमला जारी रहेगा।
मैदानी इलाकों में बढ़ी गलन
पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। कई इलाकों में पारा मायनस डिग्री के नीचे पहुंच गया है। वहीं पहाड़ों पर सर्दी का शिकंजा कसते ही मैदानी इलाकों में अचानक ठण्ड बढ़ गयी है। दिल्ली से लेकर पटना तक, जयपुर से लेकर लखनऊ तक, सर्दी तक सितम जारी है। ठण्ड दिसम्बर में क्रिसमस और नये वर्ष से पहले रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। पहाड़ों पर इस समय बहुत बर्फबारी हो रही और मायनस डिग्री का टॉर्चर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *