कांग्रेस के पैदल मार्च में बाबा साहब के सम्मान में फूलबाग अंबेडकर पार्क से महाराज बाड़ा तक
ग्वालियर -राज्यसभा में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी करने के विरोध में देशभर में किए जा रहे अंादोलन के अंर्तगत मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, सुरेश राजे, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, की उपस्थिती में फूलबाग स्थित अंबेडकर पार्क से बाबा साहब को नमन माल्यपर्ण कर कांग्रेसजनो ने पैदल मार्च प्रारंभ किया जो कि अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर गुरूद्वारा, नदी गेट, जयंन्द्रगंज, इंदरगज, ओल्ड हाईकोर्ट रोड, ऊंट पुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज होता हुआ महाराज बाड़े पर समाप्त हुआ, पैदल मार्च की समाप्ति पर राष्ट्रपति के नाम एस.डी.एम. को ज्ञापन सौंपा गया।
पैदल मार्च की समाप्ति के पश्चात राष्ट्रपति के नाम सौंपे हुए ज्ञापन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि जैसा कि आप जानते होंगे कि कांग्रेस डॉ. भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर की विरासत और उनकी अध्यक्षता में तैयार किए गए संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अडिग है। संविधान में निहित मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में कांग्रेस पार्टी राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संविधान और इसके द्वारा गारंटीकृत अधिकारों का सत्तारूढ़ शासन द्वारा उल्लंघन न हो।
