अभिनेता अल्लू अर्जुन से 3 घंटे चली पूछताछ, पिता और वकीलों के साथ पहुंचे थाने
हैदराबाद. थियेटर भगदड़ के मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन से मंगलवार को पुलिस ने 3 घंटे से अधिक लम्बे वक्त पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने अभिनेता से कई सवाल किये गये। हालांकि उन्होंने अल्लू अर्जुन ब ड़ी बेबाकी से पुलिस के सवालों के जवाब दिये। ऐसा बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन को पुलिस की टीम फिर से नोटिस जारी कर पूछताछ और भगदड़ के समय उनकी मौजूदगी के बारे में जानने के लिये बुला सकती है। सूत्रों के अनुसार तो पूछताछ के बीच जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या आपको अगले दिन रेवती की मौत की खबर पता चली, तोे अभिनेता ने कहा कि हां …. मुझे अगले दिन इस बारे में पता चला था।
वकीलों और पिता के साथ पहुंचे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन पिता अल्लू अरविंद और वकीलों के साथ सुबह 11 के बाद चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे और पूछताछ दोपहर 2.40 बजे तक चली। सेंट्रल जोन के डीसीपी अक्षांश यादव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने अभिनेता से पूछताछ की। अब पुलिस की टीम अभिानेता को फिर से पूछताछ या क्राइम सीन री-क्रियेट करने के लिये बुला सकती है। जिससे पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि जब थियेटर में भगदड़ मची तो उस समय वह अल्लू अर्जुन कहां मौजूद रहें।
पुलिस ने सड़के बन्द करवाई
अल्लू अर्जुन से पूछताछ को ध्यान में रखते हुण् चिक्कड़पल्ली थाना पुलिस ने कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने थाने की तरफ से जाने वाली सड़कों का यातायात रोक दिया था। अभिनेता को 23 दिसम्बर की सुबह 11 पुलिसि के सामने पेशन होने के लिये नोटिस जारी किया गया था। पुलिस ने अल्लू अर्जुन की मौजूदगी के लिये अपने नोटिस में कहा था कि भगदड़ की घटना के संबंध में जवाब जाने के लिये और यदि आवश्यक हो तो सच्चाई का पता लगाने के लिये घटनास्थल का दौरा करने के लिये चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन के एसएचओ के समक्ष उनका पेश होना आवश्यक है।
