पीलीभीत में यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 3 आतंकी को मार गिराया
पीलीभीत. उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। पीलीभीत पुलिस और पंजाब पुलिस ने सोमवार की सुबह यह ऑपरेशन किया गया है। सभी आतंकी खालिस्तानी जिन्दाबाद फोस के सदस्य थे। इन्होंने 19 दिसम्बर को पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रैनेड से हमला किया था।
आतंकियों के पास से 2 एके-47 राइफल, 2 ग्लॉक पिस्टल और भारी तादाद में कारतूस बरामद किये गये है और मारे गये आतंकियों में गुरूदास निवासी गुरविंदर सिंह, वीरेन्द्र सिंह उर्फ रवि और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रतापसिंह है। पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एनकांउटर किया गया और गोली लगने के बाद तीनों घायलों को पूरनपुर सीएससी लाया गया है। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया है।
