लाड़ली बहना योजना से काटे जा रहे महिलाओं के नाम
ग्वालियर. मध्य प्रदेश की सर्वाधिक लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना में लाड़ली बहनों को योजना से कौन बाहर करने पर तुला हुआ है, यह सवाल हितग्राही महिलाओं से लेकर शासन के सामने पहेली बनी हुई है। ग्वालियर की 400 महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने खुद योजना को नहीं छोड़ा और पात्र होने के बाद भी बीच में ही अचानक उनका परित्याग हो गया। 150 महिलाओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग को लिखित में दिया है, इसकी पूरी रिपोर्ट यहां ग्वालियर कार्यालय से भोपाल भेजी गई है। भोपाल से यह बताया गया है कि यह संभव ही नहीं है।
