तोप दुर्घटना में 2 सैनिकों की मौत

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तोप अभ्यास के दौरान बड़ा एक्सीडेंट हुआ है। इस बीच बम फटने की जानकारी सामने आयी है। इस दुर्घटना में 2 सैनिकों की मौत घटनास्थल पर हो गयी है। एक सैनिक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह हादसा महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैम्प में चार्ली सेंटर पर हुआ है। दुर्घटना में गंभीर रूप से धायल सैनिक को सूरतगढ़ के मिलिट्री हॉस्पिटल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *