ऑटो से स्टंटबाजी की, पुलिस ढूंढ रही है
ग्वालियर. यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ऑटो ड्राइवर द्वारा स्टंट करने की वीडियो नजर में आया है। वीडियो में ऑटो ड्राइवर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालकर ऑटो को 2 पहियों पर उठाकर स्टंट करना नजर आ रहा है। ऑटो चालक को सड़क पर स्टंट करता देख कर वहां मौजूद लोग हैरान रह गये। ऑटो ड्राइवर स्टंट करने का वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास भी पहुंचाया गया है।
आपको बता दें कि ऑटो ड्राइवर ने शहर के 5 अलग-अलग इलाकों में ऑटो से स्टंटबाजी की और इतना ही नहीं उसने स्टंटबाजी के वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड किये हैं। सड़क पर स्टंटबाजी करते ऑटो ड्राइवर का वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया है। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर की वीडियो के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।
शहर में स्टंटबाजी के लगातार वीडियो सामने आ रहे है। जिसमें नौजवान युवा कभी ऑटो पर कभी बाइक पर कभी ई-रिक्शा पर तो कभी थार जीप पर स्टंटबाजी करते दिखाई देते हैं।
