खुदाई में निकली मूर्ति किसकी, भीम आर्मी बता रहीं भगवान बौद्ध की है मूर्ति

ग्वालियर. भितरवार अनुविभाग की ग्राम पंचायत राय चौरा में मंगलवार को एक ईट बनाने की चिमनी में खुदाई के दौरान प्रतिमा मिली है। जिसे भीम आर्मी भगवान बौद्ध की मूर्ति बता रहा है तो प्रशासन मूर्ति किसकी है यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। आपको बता दें कि भितरवार अनुविभाग के ग्राम रायचौरा में बंटी प्रजापति की ईट बनाने की चिमनी है। जिसके पीछे हिस्से में मिट्टी खुदाई का कार्य चलता है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बीच एक लगभग 3 फीट ऊंची मूर्ति पायी गयी हे। मूर्ति में आकर स्पष्ट तोर पर दिखाई नहीं पड़ रहा है वह किसकी है।
मामले की जानकारी लगते ही भीम आर्मी के कार्यकर्त्ता और बौद्ध गुरू भंते मौके पर पहुंच गये उनका कहना था कि यह भगवान बौद्ध की मूर्ति है जो मिली है।  मामले की जानकारी भितरवार एसडीएम देवकीनंदन सिंह को लगी तो उन्होंने नायब तहसीलदार महाजन की मौके पर भेजा और मूर्ति के परीक्षण करने की बात कहीं।
इस मामले में चिमनी मालिक बंटी प्रजापति ने बताया है कि खुदाई के दौरान पूर्व में 3 मूर्तियां मिली थी। जिन्हें नदी में विसर्जित कर दिया गया। उसके बाद चिमनी पर परेशानी होने लगी तो धूमेश्वरधाम के महंत को बुलाया गया। फिर वहां एक चबूतरा बनाया गया और मूर्ति वहां रख दी गयी। वहां पूजा की जा रही है। इस संबंध में भितरवासर एसडीएम देवकीनंदन सिंह ने बताया है कि यहं बंटी प्रजापति की निजी भूमि है। जहां करीब 1 साल पहले मूर्ति निकली थी। किस की है यह स्पष्ट नहीं हो पाया। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *