आप की दिल्ली सरकार ने बुजुर्गो के लिये संजीवनी योजना का किया ऐलान, 5 लाख तक का फ्री मिलेगा इलाज

नयी दिल्ली. केन्द्र शासित दिल्ली में अगले वर्ष विधानसभा चुना होने है और इसी कड़ी में जनता से जुड़ी निरंतर योजनाओं का ऐलान किया जा रहा है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने अब बुजुर्गो को साधने के लिये संजीवनी योजना ऐलान किया है।
दरअसल, दिल्ली सरकार संजीवनी योजना के नाम से बुजुर्गो के लिये हेल्थ इश्योरेंस देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि दिल्ली में केंन्द्र सरकार की आयुष्मान योजना लागू नहीं है और केन्द्र सरकार लगातार आरोप लगाती है कि राजनीति के कारण से आप की सरकार दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू नहीं कर रही है। जबकि आप का कहना है कि आयुष्मान योजना सेबेहतर दिल्ली सरकार की हेल्थ स्कीम है।
आपको बता दें कि इस वर्ष सितम्बर माह में केन्द्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष या इससे अधिक के सीनियर सिटीजंस को इसमें शामिल किया गया है। इस आयुवर्ग के बुजुर्गो को परिवार से अलग 5 लाख रूपये तक का फ्री उपचार मिलेगा। अब इसके जवाब में दिल्ली सरकार ने संजीवनी योजना लाने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *