इनकम टैक्स का छापा-राजेश शर्मा के भोपाल, ग्वालियर सहित 52 ठिकानों पर चल रही इनकम टैक्स के छापे में 10 लॉकर्स मिले

भोपाल. इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार की सुबह भोपाल और ग्वालियर निवास पर त्रिशूल कंपनी के मालिक राजेश शर्मा और उनके आर्धा दर्जन से अधिक सहयोगियों के ठिकानों पर छापे कार्यवाही चल रही है।इनमें से 49 ठिकाने भोपाल के हैं, इंदौर में 2 और ग्वालियर में 1 बिल्डर के यहां छापा मारा गया है।आयकर विभाग की टीम ने अब तक की जांच में 3 करोड़ रुपए कैश जब्त किया है। इसमें 1 करोड़ 20 लाख रुपए बिल्डर अंशदीप के यहां से जब्त हुए हैं। इसके अलावा सभी बिल्डरों के यहां की गई छापेमारी में भारी संख्या में दस्तावेज, मोबाइल, कंप्यूटर हार्ड डिस्क डेटा मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है।

खनन और कंस्ट्रशन व्यापार से जुडे राजेश शर्मा पूर्व मुख्य सचिव के नजदीकी माने जाते हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री से भी उनकी करीबी बताये जा रहे है। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने टीम के साथ भोपाल आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। नीलबड़, रातीबड़, सूरजनगर, मेंडोरा के अलावा भोपाल के कस्तूरबा नगर स्थित राजेश शर्मा के आवास पर सीआरपीएफ टीम के साथ इनकम टैक्स विभाग की टीमें जांच कर रही है। राजेश शर्मा के आलवा उनके सहयोगियों दीपक भावसार, विनोद अग्रवाल और अन्य ठिकानों पर भी कार्यवाही जारी है।
ग्वालियर में भी छापे
ग्वालियर में राजेश शर्मा को बिल्डर और रेत कारोबारी के रूप में पहचाने जाते है। डीबी सिटी स्थित पर निवास सीआरपीएफ के जवान अन्दर है। इसलिये पता नहीं चला पा रहा है दूसरा ठिकाना तानसेन नगर स्थित सहयोग के बगल में इनकम टैक्स की कार्यवाही चल रहे है। यहां पर सीआरपीएफ के जवान तैनात है। जोकि मीडिया कर्मियों को वहां रूकने नहीं दे रहे है।
राजेश शर्मा को बिल्डर और रेत कारोबारी की कंपनी त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंम्पनी के मालिक होने के साथ भोपाल में क्रेशर संचालकों के साथ संगठन का नेतृत्व भी करते रहे है। उनके द्वारा राजधानी और आसपास के इलाकों में खदानों के ठेके और क्रेशर संचालन काकाम भी किया जाता रहा है। इसके साथ ही वह कंस्ट्रंक्शन व्यापार से भी जुडे हैं।
रेत, क्रेशर और जमीनों का है कारोबार
त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कम्पनी के संचालक राजेश शर्मा की सत्ता पक्ष के कई नेताओं से खासी दोस्ती है। इसके चलते ही राजेश शर्मा को सीएम राइज स्कूलों के निर्माण कार्य से मिला है। रायसेन का सीएम राइज स्कूल शर्मा द्वारा ही तैयार किया गया है। शर्मा भाजपा सरकार में पूर्वमंत्री रहे रामपाल सिंह के नजदीकी बताये जाते है। इसके अलावा स्टोन क्रेशन के व्यापार से भी शर्मा और उनके सहयोगियों ने मोटी कमाई की है। राजेश शर्मा त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक होने के साथ भोपाल में क्रेशर संचालकों के संगठन का नेतृत्व भी करते हैं। उनके द्वारा राजधानी और आसपास के इलाकों में खदानों के ठेके और क्रेशर संचालन का काम भी किया जाता रहा है ओर इसके साथ ही वह कंस्ट्रक्शन के व्यापार से जुडे हैं।
इन ठिकानों पर भी चल रही कार्यवाही
इसके अलावा दीपक भावसार, विनोद अग्रवाल और रूपम शिवानी के ठिकानों पर भी इनकम टैक्स की कार्यवाही चल रही है। यह सभी जमीन की खरीद बिक्री का काम करते है।
मौके पर दो दर्जन से ज्यादा CRPF जवान मौजूद
जानकारी के मुताबिक मौके पर 25-30 CRPF जवान मौजूद हैं। इसके साथ ही एक रियल एस्टेट कारोबारी के यहां भी आईटी के छापे की खबर है। दोनों जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमार कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *