रविचन्द्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया सन्यास

ब्रिस्बेन. भारत के सबसे सफल स्पिनर में से एक रविचन्द्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। ऑफ स्पिनर अश्विन ने गाबा टेस्ट के 5वें दिन इमोशनल अन्दाज में इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने रिटायरमेंट से पहले विरोट कोहली को गले लगाया है। हेडकोच गौतम गंभीर से चर्चा की। इसके बाद वह रोहित शर्मा संग पत्रकारवार्ता में आये। जिसके बाद उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलबिदा कह दिया हे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट 5वें दिन जैसे ही रूका। इस बीच रविचंद्रन अश्विन ने विरोट कोहली को गले लगाया। इसके बाद इस बात के कयास लगने लगे कि वह सन्यास लेने का फेसला कर सकते है।
सोशल मीडिया पर भी इस बात की चर्चा होने लगी। मैच में ब्रेक के दौरान अश्विन ने टीम इंडिया के हेडकोच गौतम गंभीर से भी चर्चा की। फिर अश्विन कप्तान रोहित शर्मा संग आये और अपने सन्यास का ऐलान किया है। 38 वर्ष के अश्विन भारत के लिये दूसरे सबसे ज्यादा विकेेट लेने वाले टेस्ट गेंदबाज है। उनके नाम 537 टेस्ट विकेट है। अश्विन से आगे केवल अनिल कंुम्बले है। जिन्होंने कुल 619 विकेट झटके थे। वहीं अश्विन अन्ना ने टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिये एक पारी में सबसे अधिक बार 5 विकेट 37 अपने नाम किये हैं। वहीं वह सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड 11 बार अपने नाम कर चुके हैं। जो मुरलीधरन के बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *