TMC सांसद कल्याण बनर्जी बोले लेडी किलर है सिंधिया, बनर्जी की बयान पर हंगामा, हो रही निलंबित करने की मांग

नई दिल्ली. संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को भी हंगामा देखने को मिला है। लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और TMC सांसद कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस देखने को मिली है। कल्याण बनर्जी ने सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप अच्छे दिन दिखाने वाले इंसान है। लेकिन आप खलनायक भी हो सकते हैं। कल्याण बनर्जी यहीं नहीं रूके उन्होंने सिंधिया से कहा कि आप लेडी किलर हो, इसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हो गयी।
TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा है कि सिंधिया खानदान से महाराजा हैं तो क्या सब को छोटा समझते हैं। इस पर सिंधिया ने कहा है कि आप निजी टिप्पणी कर रहे हैं। मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है। अगर आप मेरे परिवार के बारे में गलत बोलेंगे तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। कोई नहीं करेगा। हालांकि, बवाल बढ़ता देख कल्याण बनर्जी ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी लेकिन सिंधिया ने कहा है कि वह उनकी माफी को स्वीकार नहीं करेंगे।
TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा है कि मेरा इंटेंशन सिंधिया या किसी को भी हर्ट करने का नहीं था। कल्याण बनर्जी ने सॉरी कहा है कि इसके बाद केन्द्रीय मंत्री सिंधिया खड़े हुए और बोले कि हम सब यहां राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिये आये हैं। आप नीतियों की आलोचना कीजिये। लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिये। हर व्यक्ति सेल्फ रेस्पेक्ट के साथ आता है। इन्होंने सॉरी बोला लेकिन मुझे यह माफी स्वीकार नहीं है। इन्होंने देश की महिलाओं का अपमान किया है। कल्याण बनर्जी ने बोलना शुरू किया तो हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के क ारण सदन की कायवाही 5 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *