तानसेन समारोह को लेकर निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

ग्वालियर 100 वें संगीत सम्राट तानसेन समारोह के आयोजन को लेकर नगर निगम आयुक्त ने तानसेन समाधि स्थल और इंटक मैदान का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की लेकर सभी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने सर्व प्रथम इंटक मैदान का निरीक्षण किया तथा आयोजन के संबंध में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण करने एवं मैदान की साफ सफाई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही तानसेन समाधि स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी कार्यक्रम स्थल के पहुंच मार्ग एवं रूट पर साफ सफाई व मार्ग को दुरूस्त करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार, एसडीओ पीएचई शिशिर श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी कार्यशाला पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, मदाखलत अधिकारी केशव सिंह चौहान, नोडल अधिकारी विद्युत श्रीमती अभिलाशा बघेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *