रेलवे दिव्यांग रियायत कार्ड अब ऑनलाइन भी बनेंगे
भोपाल. रेलवे का दिव्यांग रियायत कार्ड बनवाने के लिए अब चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए अब ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और ऑनलाइन ही कार्ड भी ले सकते हैं। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया दिव्यांग यात्रियों को जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधारकार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और रियायत प्रमाणपत्र (वो व्यक्ति, जो बिना बिना के यात्रा नहीं कर सकता- डॉक्टर द्वारा प्रमाणित हो) को वेबसाइट पर अपलोड करना होता है।
दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद कार्ड जारी किया जाता है। इसकी सूचना आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेजी जाती है। जारी किए गए रियायत कार्ड की जानकारी रेलवे के सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दी जाती है, जिससे टिकट बुकिंग के समय केवल रियायत कार्ड की फोटोकॉपी दिखाकर किराए में छूट का लाभ लिया जा सकता है।
