विक्की फैक्ट्री मेें गत्ता फैक्ट्री में जबरदस्त आग, 3.30 बजे रात को आग पर पाया काबू
ग्वालियर. विक्की फैक्ट्री के औद्योगिक बाराघाटा में गत्ता-प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार की रात भीषण आग लग गयी। देर रात 11 बजे आग की लपटें उठती देख चौकीदार और आसपास रहने वाले ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी । तब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो आग का दायरा बढ़ चुका था।
आग बुझाने के लिये फायरब्रिगेड की 49 गाडि़यां लगाई गयी। इसके अलावा 5 फोम स्प्रिंकलर गाडि़यों का भी लगाया गया। गत्ता, प्लास्टिक के अलावा फैक्ट्री में केमीकल होने के कारण से आग तेजी से फैल रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात लगभग 3.30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। यह फैक्ट्री शहर के बड़े व्यापारी पप्पू गुप्ता की बताई गयी है। वह भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। इसके अलावा आसपास जिन लोंगों की फैक्ट्रियां हैं, वह भी आग लगने की खबर मिलते ही आ गये।
