मेला प्राधिकरण पूरी तरह सतर्क -संभाग आयुक्त ने झूला सेक्टर की सुरक्षा जाँचने के लिये गठित किया दल 

ग्वालियर -व्यापार मेला में झूलों में कोई अप्रिय घटना की संभावना न रहे, इसके लिये ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा पूरी सावधानी बरती जा रही है। इस सिलसिले में संभाग आयुक्त   ने पूर्व से गठित एक समिति के अलावा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन  भास्कर सक्सेना की अध्यक्षता में 3  सदस्यीय दल गठित किया है। इस दल में अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन आकाश सिंह व उपयंत्री केके दुबे शामिल किए गए हैं।
झूलों की फिटनेस सुनिश्चित कराने के लिये गठित्‍ समिति एवं जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री की अध्यक्षता में गठित दल जाँच के बाद संयुक्त रूप से झूलों के फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करेंगे। जब तक फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी नहीं हो जाता, तब तक किसी झूले को बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जायेगा। साथ ही झूला नहीं चलाने दिया जायेगा।
झूला सेक्टर में भ्रमण कर 10 दिसम्बर तक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। झूला सेक्टर व पार्किंग में पुलिस के मार्गदर्शन में सही एंगल पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाने होंगे और उन्हें लाइव देखने की व्यवस्था भी करनी होगी।
अपर कलेक्टर  ने किया निरीक्षण, बैठक भी ली
मेले की तैयारियों के सिलसिले में अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने सोमवार को झूला सेक्टर का निरीक्षण किया। साथ ही मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *