युवती ने चप्पल से कर दी PWD सब इंजीनियर की पिटाई

ग्वालियर. डबरा में पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर की एक युवती ने चप्पलों से पिटाई कर दी। जिसका वीडिया भी सामने आया है। घटना डबरा रेस्ट हाउस की है। जहां सब इंजीनियर ने युवती को नौकरी का झांसा देकर बुलाया था। आरोप है कि सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह पर युवती ने नौकरी का झांसा देकर गलत हरकत करने का आरोप लगाया है।
दतिया निवासी रामस्वरूप कुशवाह डबरा में पदस्थ है। किसी परिचित ने उसे एक युवती से मिलवाया था जिसे नौकरी की आवश्यकता थी। सब इंजीनियर उसे लगातार नौकरी का आश्वासन देता रहा । रविवार की शाम उसने लड़की को डबरा रेस्ट हाउस पर बुलाया था। युवती का आरोप है कि वह उसे कमरे में ले गया और गलत हरकत करने की कोशिश की। युवती ने सब इंजीनियर की नियत को भांपते ही गुस्से में उसकी पिटाई कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *