जंबूरी रेस्तरां में लगी आग

नई दिल्ली. राजौरी गार्डन के जंगल जंबूरी रेस्तरां में जबरदस्त आग लग गयी है। आग इतनी भयावह है कि फायरब्रिगेड के 10 वाहन घटनास्थल पर पहुंच गये और आग बुझाने का काम कर रहे हैं।
यह रेस्तरां राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने है। यह रेस्तरां इमारत की पहली मंजिल पर है। आग दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *