IRCTC के वेबसाइट ठप्प, नहीं हो पा रही टिकट बुकिंग
ग्वालियर. अगर आप ट्रेन से यात्रा के लिये अपना टिकट बुक कर रहे हैं तो फिर यह आपके लिये बड़ी खबर है। दरअसल IRCTC के वेबसाइट ठप्प, नहीं हो पा रही टिकट बुकिंग की वेबसाइट अगले एक घंटे के लिये ठप्प हो गयी है। इसके चलते रेल टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। टिकट बुकिंग में समस्या आने के चलते यात्रियों की खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। IRCTC की सर्विस डाउन होने से तत्काल टिकट बनवाने वालों को भी परेशानी पेश आ रही है। इस परेशानी के बीच आईआरसीटीसी ने एक बयान जारी कर वजह भी बताई है।
IRCTC की वेबसाइट अचानक ठप्प होने जाने से हडकम्प बच गया और ट्रेन यात्री सोशल मीडियो पर अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखाई देने लगा है। इस सबसे बीच IRCTC ने भी तत्काल इस पर अपना बयान जारी किया और परेशानी की वजह बताई थी। सोशल मीडिया पर लोगों पर से इस परेशानी की वजह पूछे जाने पर आईआरसीटीसी ने कहा है कि साइट पर मेंटेनेंस पर काम चलने की वजह अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं हो पायेगी।
IRCTC की ओर से जारी किये बयान में कहा गया है कि मेटेंनेस एक्टिविटी के कारण ई-टिकटिंग सेवायें बाधित हुई है। और यह अगले 1 घंटे के लिये ‘प्लीज ट्राई लेटर’ इसके साथ ही सहायता के लिये आवश्यक नम्बर भी शेयर किये है।
