पिता राइफल साफ कर रहे थे हाथ से छूट कर फर्श गिरी राइफल तो चली गोली, छर्रे बेटे के पैर में लगे

ग्वालियर.खाना और हरी सब्जियां खराब होने को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद हो गया है। बेटे ने विरोध किया तो राइफल साफ कर रहे पिता कमरे से बाहर आये। इसी बीच राइफल फर्श पर गिरने से गोली चल गयी और बेटे के पैर में छर्रे लगे हैं।
घटना सिरोल थाना इलाके के ए ब्लॉक हुरावली में रविवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है घायल बेटे को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। अब वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला
सिरोल थाना इलाके के ए ब्लॉक हुरावली निवासी 37 वर्षीय नरेन्द्रसिंह पाल एलएनआईपीई में कर्मचारी है। वह अपने पिता श्रीकृष्ण पाल के साथ रहते हैं। रविवार को पिता कमरे में लगे राइफल साफ कर रहे थे। इस दौरान वह बाहर आकर बड़बड़ाते हुए खाने और सब्जी खराब करने की बात कह रहे थे। वह गुस्से में कह रहे थे कि जो हरी सब्जी वह लेकर आते हैं तो उसमें से आधी से अधिक को बाहर फेंक दिया जाता है।
बेटे नरेन्द्र ने जब विरोध कि तो दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। इस बीच राइफल फर्श गिर गयी और गोली चल गयी। छर्रे नरेन्द्र के पैर में लगे। जिससे वह घायल हो गया। इसे देखते ही आसपास से किसी ने पुलिस को खबर दे दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *