ऑनलाइन सट्टा खिला रहे 14 सट्टेबाजों नोट गिनने की मषीन सहित गिरफ्तार

सटोरियों के पास से मिले लेपटॉप व मोबाइल में करोड़ों रूपये का हिसाब-किताब भी मिला।
पुलिस को सटोरियों के पास से विभिन्न बैंकों की 45 पासबुक, 22 चैकबुक तथा 133 डेबिट कार्ड, लेनोवो कंपनी का एक लेपटाप तथा विभिन्न कंपनियों के 27 मोबाइल फोन, आईफोन-04, एक नोट गिनने की मषीन, एक एचपी कंपनी का प्रिंटर जप्त किया गया।
पकड़े गये सरगना से पुलिस द्वारा एक 32 बोर की पिस्टल मय एक जिंदा राउण्ड के जप्त की गई।
दूसरी कार्यवाही में एक आईफोन, एक नोकिया कम्पनी का कीपेड मोबाइल, एक डैल कम्पनी का लेपटप, दो एटीएम कार्ड, एक स्मार्ट मोबाइल एवं एक लेखा जोखा का रजिस्टर कीमती लगभग 90 हजार रूपये।
ग्वालियर थाना प्रभारियों को ऑनलाइन सट्टा खिला रहे सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही 7 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक सूचना प्राप्त हुई कि थाना विष्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत महलगांव ग्वालियर स्थित प्रधानमंत्री शासकीय आवास कॉलोनी के ब्लॉक नंबर एमआईजी 7 के कुछ फ्लैटों में महादेव एप्प से संबंधित वेबसाइट से ऑनलाइन सट्टा खिलवाया जा रहा है।

क्राईम ब्रांच की टीमें बनाकर बताये स्थान महलगांव स्थित सरकारी मल्टी स्थित फ्लेट पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। मौके पर क्राइम ब्रांच की टीमों को देखकर सटोरियों में भगदड़ मच गई और उन्होने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट क्राइम ब्रांच टीमों ने उन्हें भागने का मौका नहीं दिया और मौके से 14 सटोरिए को धरदबोचा। पकड़े गये सटोरियों में ग्वालियर, दतिया, दिल्ली, बिहार और झांसी के शामिल हैं। मौके से पुलिस टीम द्वारा विभिन्न बैंकों की पासबुक, चैकबुक तथा डेबिट कार्ड, लेनोवो कंपनी का एक लेपटाप तथा विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन जप्त किये गये।
सटोरियों की तलाषी मेें सटोरियों के सरगना निवासी गुरुकुल सीतानगर रोड, थाना कोतवाली जिला दतिया से एक 32 बोर की पिस्टल मय एक जिंदा राउण्ड एवं लेपटाप, मोबाइल, पिं्रटर, पासबुक आदि जप्त की गई। सटोरियों के पास मिले लेपटाप को चेक करने पर उसमें वेबसाइट खुली पाई गई जिसके द्वारा यह लोग ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को लालच देकर पैसा हड़प रहे थे। यह लोग ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से हारजीत क दांव लगे रहे थे। क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए सटोरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पकड़े गए सटोरिए महादेव एप के जरिए वेबसाइट से सट्टा लगवाकर प्रतिदिन लाखों का लेनदेन करते हैं। पकड़े गए सटोरिया के अन्य 13 साथियों से पूछताछ के बाद कुछ अहम खुलासे हो सकते हैं और अभी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *